ताज़ा ख़बरें

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

खण्डवा//जिला रेडक्रॉस सोसाइटी

खंडवा के तत्वावधान में पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय रक्त बैंक की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रक्तदान जीवनदान के महत्व को समझते हुए उत्साह के साथ रक्तदान किया। अनेक बहनों ने उपवास के साथ भी रक्तदान कर सेवा हेतु अपना भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सौरभ बिसेन ,प्रबन्धक सतीश पटेल, प्राचार्य दीपेश उपाध्याय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव भानु पटेल, मनीष जायसवाल, आशीष अग्रवाल, रविन्द्र सिंह , योगेश कोटवाले, रवि चौरे, योगेंद्र सोनकर, रविन्द्र मावकर ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।
शिविर में खंडवा इंस्टीटूट ऑफ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता कर रक्तदान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!