

सिवनी। अरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बटामा में 11 साल की बालिका की मौत सर्प दंश से हो गई है। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में शनिवार को किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिसिंह तिरगाम की 11 वर्षीय बेटी काजल रात में घर में सोई थी। तभी विषैले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया। हरिसिंह के तीन बच्चें हैं,जिसमें एक कि मौत हो जाने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।













