ताज़ा ख़बरें

मोदी का मिशन ही कार्यकर्ताओ का विजन है।:अर्चना चिटनीस प्रदेश प्रवक्ता

खास खबर

मोदी का मिशन ही कार्यकर्ताओ का विजन है।:अर्चना चिटनीस प्रदेश प्रवक्ता

खण्डवा। भाजपा द्वारा जारी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय पर प्रबुद्ध संवाद आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बुरहानपुर की विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने प्रबुद्ध जन को संबोधित किया। श्रीमती चिटनीस ने अपने संबोधन में कहा कि जो भारत का दुश्मन है। वो मोदी का दुश्मन है। ओर जो मोदी का दुश्मन है वो भारत का दुश्मन है। क्योंकि मोदी ने देशहित मे ही सभी काम किये है। चाहे वो योजनायें हो या अन्य कोई भी कार्य भले ही हम अभी कुछ दिन पूर्व में हुए ऑपरेशन सिंदूर की ही बात करे तो देश विरोधी ताकतों को जमीदोष करने का कार्य भी मोदी जी के नेतृत्व ने देश को प्रदान किया है।
जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ने बताया कि प्रबुद्ध संवाद से पूर्व मोदीजी के जीवन पर बनी वृत्तचित्र का प्रकाशन भी जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जन ने देखा इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर विधायक द्वय कंचन तन्वे छाया मोरे महापौर अमृता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल,पूर्व जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे प्रियांशु चौरे, प्रवक्ता सुनील जैन,मंगलेश तोमर,श्रृंगी उपाध्याय, कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, सह कार्यालय मंत्री भारत पटेल एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!