खरगोनमध्यप्रदेश

20 सितंबर को बमनाला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

संभाग स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

20 सितंबर को बमनाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

संभाग स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

 

📝खरगोन से अनिल  बिलवे की रिपोर्ट…

खरगोन 18 सितंबर 2025। भीकनगांव विकासखण्ड के ग्राम बमनाला में 20 सितम्बर 2025 को प्रातः 08.00 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में संभाग के अनुभवी चिकित्सक उपस्थित रहकर आमजनों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार करेंगे।

 

 कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा बमनाला में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह एवं भीकनगांव एसडीएम श्रीमती आकांक्षा करोठिया को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खरगोन को स्वास्थ्य केम्प नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनके द्वारा डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी, जांच, पंजीयन और दवाई वितरण की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु पृथक से काउण्टर संचालित किया जाएगा। शिविर आयोजन में स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!