ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

भारतीय ज्ञान परंपरा गतिविधि में काव्यपाठ का आयोजन, संजय परमार रहे प्रथम

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में आज साहित्यिक वातावरण कविता और काव्यपाठ से सराबोर रहा। भारतीय ज्ञान परंपरा की मासिक गतिविधि के तहत महाविद्यालय में काव्यपाठ एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास को नई दिशा देती हैं।” प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार परसेंडीया ने प्रतियोगियों को उत्साहवर्धन संदेश दिया।

 

प्रतियोगिता का संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. प्रगति मिमरोट ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दीपक रावल एवं प्रो. मुकेश बघेल शामिल रहे। निर्णायकों ने स्वयं भी अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को जीवंत बनाया—डॉ. रावल ने रश्मिरथी के पाठ से जोश भर दिया, वहीं प्रो. बघेल ने आओ तुम्हें पालना झुलाऊं सुनाकर श्रोताओं को बचपन की स्मृतियों में ले गए।

 

प्रतियोगिता में संजय परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को खूब सराहा गया। कार्यक्रम में प्रो. सोनिया चौहान, डॉ. मधुबाला मारु सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!