ताज़ा ख़बरें

सामाजिक एवं सेवा कार्यों को करने का सशक्त माध्यम है जेसीआई, ,,अनिल बाहेती,,

खास खबर

सामाजिक एवं सेवा कार्यों को करने का सशक्त माध्यम है जेसीआई, ,,अनिल बाहेती,,

खंडवा। जेसी सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक सेवा कार्यों के साथ कई प्रकार की ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ योगेंद्र प्रकार की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का सफल आयोजन हुआ। इस शानदार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल बाहेती ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे खंडवा जेसीआई ने उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद की और उन्हें कार्य करने की कला सिखाई। खंडवा जेसी आई के कारण बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड हिंदू बाल सेवा सदन , गुड मॉर्निंग क्लब, सामाजिक स्तर पर माहेश्वरी समाज में कार्य करने पर बहुत आसानी रही और कार्य कर सके। बाहेती ने बताया कि नेत्रदान और देहदान के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि हमें कम से कम नेत्रदान तो जरूर करना चाहिए ताकि हमारी आँखों से कोई और व्यक्ति दुनिया देख सके। हमें आगे बढ़ने के लिए लगन रखना पड़ती है लक्ष्य निर्धारित करना पड़ता है समय का मैनेजमेंट करना पड़ता है अपने आप को खोना पड़ता है तभी जाकर आप आगे बढ़ सकते हैं कार्यक्रम में जेएसी अध्यक्ष हेमंत मुंदड़ा सचिव सोलंकी जेसीआई अध्यक्ष सुजाता मोरे ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अंशुल सैनी ने किया।समाजसेवी सुनील ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नागेश वालंजकर हरदीप सिंघ छाबड़ा, सचिव प्रिंस जिंदल सप्ताह संयोजक हर्षदीप अग्रवाल, अनुज खंडेलवाल,पावन माहेश्वरी ,मनन सोनी, सुरेंद्र सोलंकी, ज्योति वालंजकर, खुशदीप होरा एवं अन्य जेसीआई साथी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!