
पूरे जिले में भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा, स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर से होगा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ।
सेवा पखवाड़े को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक संपन्न।
खंडवा। 17 सितंबर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा द्वारा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। खंडवा जिले में भी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले के साथ ही मंडल स्तर पर भी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियां की जाएंगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 17 सितंबर को मंडलों में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदीजी का जन्मदिवस मनाएंगे। रक्तदाताओं का जिलास्तरीय डाटा बैंक बनाने के लिए बूथ स्तर पर रक्तदाताओं के ग्रुप का पंजीयन किया जाएगा। मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा कैसे कार्यक्रम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह बात सोमवार को आयोजित को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कही। श्री तोमर ने कहा की हम राजनीति के क्षेत्र में सेवा का भाव लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ भारत के ही नहीं समूचे विश्व के नेता बनकर उभरे हैं। उनका जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाकर हम अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करें। कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर एक पेड़ मां के नाम के साथ एक पेड़ पितृं के नाम भी लगाए। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देकर स्वदेशी को अपनाए। खेल स्पर्धाओं का आयोजन करें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सेवा पखवाडे को लेकर आयोजित इस बैठक को महापौर अमृता अमर यादव, राजेश तिवारी, हरीश कोटवाले,धर्मेंद्र बजाज, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने भी संबोधित कर सभी कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में सक्रियता से भाग लेने का अनुरोध किया। आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, राजेश तिवारी, हरीश कोटवाले, धर्मेंद्र बजाज, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, यशदीप चौरे, विक्की बावरे, मनीष सारसर, ऋरंगी उपाध्याय, दीप सिंह झाला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे











