ताज़ा ख़बरें

कॉलेज में एम्पलाईेबिलिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हुआ समापन।

खास खबर

कॉलेज में एम्पलाईेबिलिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हुआ समापन।

खंडवा।। पूनम चंद गुप्ता कॉलेज के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल तथा बेंगलुरू स्थित उन्नति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एम्पलाईेबिलिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन किया गया, जिसमें B.Ed के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इसमें विद्यार्थियों ने कम्युनिकेशन स्किल, हाउ टू बिल्ड सेल्फ कॉन्फिडेंस, एटीट्यूड, ग्रीटिंग विद अदर्स , हाउ टू फेस इंटरव्यू, हाउ टू क्रिएट ए रिज्यूम जैसे बहुमूल्य जानकारी अर्जित की उन्नति फाउंडेशन की तरफ से चेंज मेकर सत्यम नामदेव ने 30 दिवसीय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोर्स में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया l समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समापन के अवसर पर विद्यार्थियों ने उन्नत फाउंडेशन से क्या सीखा अपनी बातें रखी जिससे उनके आने वाले भविष्य में उनको आसानी से नौकरी मिल सके, जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की कर सकें l उन्नति फाउंडेशन के कार्यक्रम का समापन B.Ed के विद्यार्थियों नम्रता गांगुली एवं विनीता राठोर द्वारा संचालन किया गया l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!