
त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553
MP News: कोटा मंडल से संचालित होने वाली कई मेमू ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ा दी है।
MP News: एमपी में बीना रूट की मेमू ट्रेनों में यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भीड़ के दौरान अब यात्रियों को सीटों के लिए झड़प नहीं करनी पड़ेगी। रेलवे ने इन ट्रेनों में अब कोचों की संख्या बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दी है। इससे ज्यादा संख्या में यात्रियों को आसानी से सीट मिल सकेंगी।
कोटा मंडल से संचालित होने वाली कई मेमू ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ा दी है। जिनमें चार मेमू ट्रेन जंक्शन से चलती हैं। 11603 कोटा-बीना व 11604 बीना-कोटा ट्रेन और 61633 कोटा-बीना व 61634 बीना-कोटा मेमू ट्रेन अभी आठ कोच के साथ संचालित होती थी। लेकिन अब रेलवे ने इन चारों मेमू ट्रेन में चार नए कोच बढ़ा दिए हैं, इससे यह ट्रेनें अब 12 कोच के साथ संचालित होंगी। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब डेढ़ गुना सीट मिल सकेंगी। रेलवे के मुताबिक लगातार बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने कोचों की संया में बढ़ोतरी की गई है।











