अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला गया नाम, जनता की मांग पर सरकार ने लगाई मुहर

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला गया नाम, जनता की मांग पर सरकार ने लगाई मुहर

  त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

 

Ahmednagar Railway Station Name Changed: महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम महान योद्धा महारानी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर के नाम पर अहिल्यानगर रखा गया है।

मुंबई

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला गया नाम

Ahmednagar Railway Station New Name Ahilyanagar: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के नाम परिवर्तन के बाद अब अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया है। राज्य के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर घोषणा की है कि अब से यह स्टेशन ‘अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन’ के नाम से जाना जाएगा।

पिछले कई वर्षों से अहमदनगर शहर के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार की जा रही थी। उनका कहना था कि इस ऐतिहासिक शहर का नाम पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा जाना चाहिए। अब रेल मंत्रालय और राज्य सरकार की सहमती से यह कदम उठाए जाने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

शहर के इतिहास और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए नाम परिवर्तन की यह मांग लंबे समय से जोर पकड़ रही थी। इस निर्णय के बाद से सोशल मीडिया पर भी नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यह बदलाव केवल नाम का नहीं बल्कि सांस्कृतिक सम्मान का प्रतीक है। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को स्मरण में रखकर किया गया यह फैसला, क्षेत्र के इतिहास और गौरव को नई पहचान देने वाला कदम है।

बता दें कि अहिल्यादेवी होल्कर (1725-1795) का जन्म अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में एक मराठी परिवार में हुआ था और बाद में वे मालवा राज्य की रानी बन गईं। पति की मृत्यु के बाद 31 मई 1725 में अहिल्याबाई होलकर मालवा की रानी बनी और 13 अगस्त 1795 (मृत्यु तक) तक मालवा की गद्दी संभाली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!