ताज़ा ख़बरें

“हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन” कार्यक्रम के तहत महिलाओं को दी जानकारी

खास खबर

“हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन” कार्यक्रम के तहत महिलाओं को दी जानकारी
खंडवा 10 सितंबर, 2025 –
 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे “हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन” कार्यक्रम के तहत इन दिनों महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रत्ना शर्मा ने बताया कि मंगलवार को गरबा सेंटर खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बालिकाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली सहायता के बारे में बताया। इससे पूर्व सोमवार को बोरगांव बुजुर्ग हाई स्कूल में आयोजित जागरूकता शिविर में डॉ. शीला सांवरे ने उपस्थित बालिकाओं और बालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी, घरेलू हिंसा अधिनियम, ऊर्जा हेल्प डेस्क, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व साइबर क्राइम से सुरक्षा आदि के बारे में भी बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!