आईटीआई में प्रवेश, पहले आओ पहले पाओ प्रक्रिया के अंतिम 02 दिन
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 08 सितंबर 2025। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत जिलें मे संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) एनसीव्हीटी व एससीव्हीटी के पाठ्यक्रमों में सीटीएस में प्रवेश के लिए 01 सितंबर से 10 सितंबर 2025 तक नवीन रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग अनिवार्य है। सुधार के लिए अभ्यर्थी अंतिम 02 दिवस में पहले आओ पहले पाओ के अंतर्गत संस्था में आकर प्रवेश ले सकते है।
संस्था प्राचार्य श्री हितेषी सुरागे ने बताया कि जिले की समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं खरगोन, करही, मण्डलेश्वर, कसरावद, झिरन्या, भीकनगांव, भगवानपुरा, गोगावा, सेगांवा एवं बड़वाह कुल 10 संस्थाओं रिक्त व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी संचालनालय की वेबसाईट www.dsd.mp.gov.in अथवा संस्था कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।