गाजियाबाद। गाजियाबाद-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक आर्टिका कार में अचानक आग लग गई। कार में लगे सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और कार धुआं-धुआं होकर जलने लगी। चालक अशरफ ने मौके पर ही कूदकर अपनी जान बचाई।
कार में लगी आग को देखते ही दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया, जिससे भारी जाम लग गया।
कार में लगी आग को देखते ही दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया, जिससे भारी जाम लग गया।
पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।