अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

मंत्री श्रीमती उईके ने नये डायल 112 के वाहनों को हरी झंडी

मंडला जिले की खास रिपोर्ट

मंत्री श्रीमती उईके ने नये डायल 112 के वाहनों को हरी झंडी

एडिटर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। नैनपुर प्रवास के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने डायल 112 के नये वाहनों को हरी झंडी दिखाई। पुलिस थाना परिसर से इन वाहनों को रवाना किया गया। इससे पहले कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने डायल 112 वाहनों में उपलब्ध सेवाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मण्डला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर पालिका परिषद नैनपुर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद नैनपुर श्रीमती संजुलता वैष्णव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, तहसीलदार चिरईडोंगरी सुश्री पूजा राणा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!