
सांसद विधायक महापौर ने बनने वाले दादाजी धूनी वाले मंदिर नक्शे का प्रजेंटेशन देखा।
दादाजी आश्रम पर भव्य पांचवा धाम बनने का कार्य इसी वर्ष से शुरू होगा।
खंडवा। दादाजी महाराज के आशीर्वाद से वर्षों बाद दादाजी भक्तों की इच्छा पूरी होगी। दादाजी आश्रम ट्रस्ट एवं मंदिर निर्माण समिति के आपसी समन्वय के पश्चात मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट इंजीनियरों द्वारा संगमरमर से बनने वाले मंदिर का ड्राइविंग डिजाइन व सर्वे कार्य किया जा चुका है। नवनिर्मित मंदिर निर्माण समिति की लगातार बैठक हो रही है। सबसे अच्छे डेड नंबर सफेद मार्बल का मंदिर में उपयोग होगा जिसकी लागत लगभग 75 करोड रुपए है शासकीय मापदंड के अनुसार इसके टेंडर भी होंगे। मंदिर निर्माण समिति के पास लगभग 25 करोड रुपए एकत्रित भी हो चुके हैं। संभावना वक्त की जा रही है कि दिसंबर माह में पांचवें धाम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादाजी धूनी वाले के प्रस्तावित मंदिर निर्माण के लिए गठित “निर्माण समिति” की बैठक मंगलवार को दादाजी आश्रम परिसर में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक में आर्किटेक्ट श्री वीरेंद्र त्रिवेदी ने मंदिर के प्रस्तावित प्रारंभिक डिजाइन को लेकर अपना प्रेजेंटेशन मंदिर निर्माण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बुधवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, जिला कलेक्टर वृषभ गुप्ता ने दादाजी धाम पहुंचकर दर्शन कर मंदिर निर्माण की भावना को लेकर धुनी माई में आहुति भी दी। दर्शन करने के पश्चात कलेक्टर श्री गुप्ता आर्किटेक्ट वीरेंद्र त्रिवेदी से मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई साथ ही मंदिर का डिजाइन ड्राइविंग प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा। इस अवसर पर सांसद, विधायक, महापौर,कलेक्टर के साथ ही विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे, धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले,सुनील जैन तपन डोंगरे, आशीष चटकेले के साथ ही मंदिर के ट्रस्टी भी उपस्थित थे।










