ताज़ा ख़बरें

लव जिहाद की घटनाओं को लेकर सर्व हिन्दू समाज ने सौंपा ज्ञापन

बडौद से संजय जैन की रिपोर्ट

बड़ोद 2 सितंबर
लव जिहाद की घटनाओं को लेकर सर्व हिन्दू समाज ने सौंपा ज्ञापन।

आगर जिले के बडौद क्षेत्र में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओ लेकर मंगलवार को सर्व समाज के लोगों ने गांधी चौक से एकजुट होकर थाने पहुंच कर पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार भंवर सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में सर्व हिन्दू समाज द्वारा बताया कि हाल ही में लव जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है नगर के कुछ युवकों द्वारा बहनों को बहला फुसलाया जाकर उनका ब्रेनवाश कर बहकाया जा रहा हे। जिससे सर्व हिन्दू समाज में आक्रोश है नगर सहित आसपास के क्षेत्र में भी हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन कड़ी निगरानी रखे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही युवतियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो समाज में आक्रोश की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि समय रहते ठोस कार्रवाई करे, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र बोयट द्वारा बताया गया कि जानकारी मिली है कि नगर में कुछ आवारा किस्म के युवक यहां वहां चौराहों पर बैठे हुए व घूमते दिखाई देते हैं इसको लेकर थाना प्रभारी को गस्त बढ़ाकर एन पर नजर रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयट सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, तहसीलदार भंवर सिंह चौहान थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!