
रिपोर्टर रामपाल यादव शिवपुरी
शिवपुरी जिले के बदरवास अनुविभाग स्थित स्वास्थ्य विभाग मे 6 साल पहले हुआ लाखों का घोटाला अब जांच के बाद उजागर हुआ है। मामले में सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर ने क्षेत्र की 21 आशा कार्यकर्ताओं से 3 लाख 88 हजार राशि जब तक वसूली नहीं होगी तब तक यह आशाएं पद से प्रथूक रहेगी। पहले जब यह मामला सामने आया था, उस समय बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में काम करने वाले दो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की कार्रवाई भी हुई थी। 554 रुपए की वसूली निकाली है जानकारी के मुताबिक बदरवास विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2018-19 में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर शासकीय राशि को खुर्दबुर्द करने का काम किया था। इसमें कुछ आशा कार्यकर्ता के बैंक खातो में अनियमितता कर निर्धारित से अधिक राशि का भुगतान किया गया। पूरा घटनाक्रम कुछ साल पहले उजागर हुआ था तो मामले की जांच की गई और जांच के दौरान बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में काम करने वाले दो कर्मचारियों पुष्पा कुशवाह बीसीएम व वरूण मंगल विकासखंड लेखापाल को पद से हटाने की कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों तक लाने की जिम्मेदारी दी है और इन सब कामों का इन आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है वर्ष 2018-2019 में बदरवास विकासखंड में 21 आशा कार्यकर्ताओं को नियम विरुद्ध अनियमितता बरतते हुए मनमाने तरीके से अधिक राशि का भुगतान कर दिया गया था। मामले में जांच समिति ने जांच उपरांत 21 आशा कार्यकर्ताओं की अनियमित रूप से अधिक राशि भुगतान करने का दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमएचओ संजय ऋषिश्वर ने एक पत्र बीएमओ बदरवास को जारी कर सभी 21 आशाओं से 8 लाख 88 हजार 554 रुपए की वसूली करने के आदेश किए है। आदेश में ये भी लिखा है कि जब तक अधिक राशि की रिकवरी नहीं हो जाती तब तक इन 21 आशा कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करते हुए पद से निष्क्रिय कर दिया है मामला काफी पुराना है। पहले इस मामले में दो संविदा कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई हो चुकी है। अब 21 आशाओं से 8 लाख 88 हजार 554 रुपए की वसूली के आदेश जारी किए है। जब तक राशि की वसूली नहीं होती, तब तक यह आशाएं काम नहीं कर सकती,डॉ संजय ऋषिश्वर, सीएमएचओ, स्वास्थ्य विभाग, शिवपुरी












