जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
20 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
35 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 20 अगस्त 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 19.08.25 को कुल 13 गिरफ़्तारी, 02 स्थाई वारंट, 26 जमानती वारंट, 60 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 19.08.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पदमनगर के आरोपी सद्दाम पिता जमील सैय्यद जाति मुसलमान उम्र 46 साल निवासी घासपुरा के कब्जे से अवैध 80 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 5600/-रूपये की जप्त की गई। थाना जावर के आरोपी काशीराम पिता सीताराम गिन्नारे उम्र 55 साल जाति बलाई निवासी ग्राम पेठिया के कब्जे से 10 ली कच्ची हाथ भट्टी महपआ शराव कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी कमलेश पिता ताराचंद जायसवाल उम्र 50 साल निवासी गरणगांव के कब्जे से 84 क्वार्टर देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 एम.एल. के 45 क्वार्टर गोवा व्हीस्की कीमती 12060/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी विनोद पिता ताराचंद जायसवाल उम्र 52 साल निवासी गरणगांव के कब्जे से 30 केन बियर बाब्बे कम्पनी की 19.5 लीटर कीमती 6400/-रूपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 19.08.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 16600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 19.08.25 को कुल 20 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 15 प्रकरणों मे 05 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरण मे 05 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 07 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,548 2 minutes read










