ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

‘हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’’ अभियान अंतर्गत केशव विद्यापीठ विद्यालय के छात्रों ने निकाली रैली

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

झाबुआ नगर में केशव विद्यापीठ विद्यालय द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’’ अभियान अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत स्काउट गाईड ‘‘शिवाजी पैक’’ के कब बालक बैंड लेकर आगे चल रहे थे। तिरंगा यात्रा राजवाडा से होते हुए आजाद चैक, थांदला गेट, बाबेल चैराहा होते हुए बस स्टेण्ड गाँधी चैक पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान बच्चे गगन चुंभी नारे जैसे – भारत माता की जय, वंदे मातरम, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। बच्चों के इस प्रयास की नगर के आमजन द्वारा भुरी-भुरी प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर शारदा समूह के संचालक श्री अथर्व शर्मा, डाॅ. खुशी शर्मा के साथ संस्था प्राचार्या श्रीमती वंदना नायर, उप प्राचार्य, शची भार्गव आदि रैली में साथ चल रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत स्काउट गाइड के कब मास्टर शुभम राव, संगीत शिक्षक चन्द्रराज शर्मा, नरेन्द्रसिंह पंवार, भरत कपिस, राजा बसोड का सराहनीय सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!