ताज़ा ख़बरें

*नगर निगम खंडवा में तिरंगा थीम पर विशाल रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन*

खबर नगर निगम से

*नगर निगम खंडवा में तिरंगा थीम पर विशाल रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन*
कार्यक्रम का आयोजन महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में

खण्डवा// “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत नगर निगम खंडवा के प्रांगण से तिरंगा थीम पर विशाल रैली एवं मानव श्रृंखला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री आशीष चटकेले, श्री राजेश यादव, श्री अनिल वर्मा, सम्मानीय पार्षदगण, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, उपायुक्त श्री एस. आर. सिटोले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी सहित लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया।

*देशभक्ति गीतों के साथ रैली का शुभारंभ*
सुबह 7 बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं नगर निगम प्रांगण में एकत्रित हुए। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के आह्वान पर रैली का शुभारंभ देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के साथ किया गया। रैली की शुरुआत तिरंगा शपथ के साथ हुई, जिसे श्री संदीप जोशी ने दिलवाया।

*घंटाघर तक विशाल रैली और मानव श्रृंखला*
रैली निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर घंटाघर तक पहुंची। वापसी के दौरान प्रतिभागियों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नगरवासियों को तिरंगे के सम्मान एवं देश के वीर जवानों के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया।

*कार्यक्रम का समापन तिरंगा लहराते हुए*
रैली के उपरांत सभी प्रतिभागी पुनः नगर निगम प्रांगण लौटे, जहां सामूहिक रूप से तिरंगा लहराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि “तिरंगा न केवल हमारे राष्ट्र की पहचान है, बल्कि यह हमारी एकता, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक भी है। नगर के प्रत्येक नागरिक को इसे गर्व के साथ अपने घर, कार्यस्थल एवं वाहनों पर लगाना चाहिए।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!