
*खंडवा को मिला ₹59.76 करोड़ का विशेष सहायता अनुदान — महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के विशेष प्रयासों का प्रतिफल*
खण्डवा//
खंडवा नगर पालिक निगम को राज्य शासन से “Special Assistance to States for Capital Investment” योजना के अंतर्गत ₹59.76 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी के अथक प्रयासों, व्यक्तिगत हस्तक्षेप एवं सतत फॉलोअप का परिणाम है, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
*स्वीकृत कार्यों की विस्तृत जानकारी*
1. *शिवाजी चौक से जिला अस्पताल, घंटाघर, बांबे बाजार होते हुए स्टेशन तक मार्ग*
• लंबाई: 1800 मीटर
• अनुमानित लागत: ₹1058.24 लाख (₹10.58 करोड़)
चौड़ाई- 18 मीटर
• महापौर द्वारा यह मार्ग विशेष रूप से चिन्हित किया गया क्योंकि यह खंडवा का प्रमुख यातायात धुरी है।
• प्रमुख कार्य:
• सीसी रोड ₹5.78 करोड़
• स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर, आरसीसी ड्रेन, पेवर ब्लॉक पाथवे, पोल शिफ्टिंग
• घंटाघर, शिवाजी चौक , गांधी व अंबेडकर चौक का समग्र सौंदर्यीकरण
2. *रामेश्वर पुलिया से तीन पुलिया तक सीसी रोड निर्माण*
• लंबाई: 1100 मीटर
• लागत: ₹624.13 लाख (₹6.24 करोड़)
• महापौर जी ने स्थानीय नागरिकों की मांग पर इस मार्ग को प्राथमिकता में सम्मिलित कराया।
• कार्य में सम्मिलित: सीसी रोड, फर्नीचर, ड्रेन, स्ट्रीट लाइटिंग, पोल शिफ्टिंग
3. *बड़ा बम चौक सौंदर्यीकरण*
• लागत: ₹32.45 लाख
• महापौर एवं आयुक्त के निर्देशों पर चौक का डिज़ाइन बदला गया, इसमें प्रवेश द्वार, मूर्ति, बाउंड्री वॉल, हाईमास्ट, चेयर और प्लांटेशन का समावेश है।
4. *जलेबी चौक से धर्म कांटा मार्ग सुधार*
• लागत: ₹236.62 लाख (₹2.36 करोड़)
• विकास कार्य: पाथवे , आरसीसी ड्रेन, स्ट्रीट लाइटिंग, डिवाइडर आदि।
• इस कार्य हेतु निगम की जनकार्य शाखा के साथ महापौर, अध्यक्ष समेत समस्त एमआईसी सदस्यों द्वारा रात्रिकालीन निरीक्षण भी किया गया।
5. *एमआर-12 रोड (सिंगाजी नगर से एमआर-13 रोड तक) – ग्रीन फील्ड विकास*
• लंबाई: 4450 मीटर
• लागत: ₹2700.91 लाख (₹27.01 करोड़)
• कार्यों में शामिल: सीसी रोड ₹16.53 करोड़, ड्रेन ₹4.07 करोड़, सेंटर लाइटिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग।
6. *एमआर-13 रोड: रामनगर से बायपास रोड (RR-3) तक*
• लंबाई: 1800 मीटर
• लागत: ₹969.86 लाख (₹9.69 करोड़) (GST सहित)
• अधिकारियों के साथ महापौर ने इस क्षेत्र के पार्षदों और रहवासियों की मांग पर मार्गदर्शन देकर योजना को मूर्तरूप दिया।
*कुल स्वीकृत राशि ₹5976.56 लाख (₹59.76 करोड़)*













