ताज़ा ख़बरें

*हरीयाली महोत्सव के अंतर्गत किशोर कुमार स्मारक क्षेत्र में लगभग 2000 पौधों का पौधारोपण*

खबर नगर निगम से

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

*हरीयाली महोत्सव के अंतर्गत किशोर कुमार स्मारक क्षेत्र में लगभग 2000 पौधों का पौधारोपण*

खण्डवा//$नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा हरीयाली महोत्सव के उपलक्ष्य में किशोर कुमार स्मारक क्षेत्र में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में लगभग 2000 पौधे रोपित किए गए।

*जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता*
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, MIC सदस्य श्री राजेश यादव, श्री अनिल वर्मा, श्री सोमनाथ काले, श्री आशीष चटकले, पार्षद पति श्री दिनानाथ पंवार, उपायुक्त श्री एस.आर. सिटोले, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, विधि अधिकारी श्री राकेश लालित, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गौरव खरे, उप यंत्री श्री राजेश गुप्ता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*मियावाकी पद्धति से हुआ पौधारोपण*
लगभग 2000 पौधों का रोपण मियावाकी तकनीक से किया गया, जिससे कम समय में घना व स्थायी वन क्षेत्र विकसित किया जा सकेगा। विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे शामिल किए गए।

*पत्रिका समूह ने किया सामूहिक श्रमदान*
कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु पत्रिका समाचार पत्र समूह के सदस्यों ने अपने ‘हरित संकल्प अभियान’ को निगम के अभियान से जोड़ते हुए सामूहिक श्रमदान कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

*विशेष आमंत्रण: झीलोद्धान क्षेत्र में कल होगा पौधारोपण*
नगर निगम द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2025 को झीलोद्धान क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। निगम सभी नागरिकों से आव्हान करता है कि वे इसमें भाग लें और “हरित खंडवा, स्वच्छ खंडवा” अभियान को मजबूती दें।

*किशोर कुमार समाधि पर व्यक्त किया सम्मान*
पौधारोपण उपरांत महापौर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किशोर कुमार समाधि स्थल पर “चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना…” गीत गाया गया, जिससे समूचा वातावरण भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

*निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा*
इस अवसर पर अधिकारियों ने समाधि परिसर के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी एवं मुक्तिधाम के शेड्स का निरीक्षण भी किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

*हरियाली के साथ सांस्कृतिक सम्मान का संगम*
यह पौधारोपण कार्यक्रम जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावशाली कदम है, वहीं दूसरी ओर यह किशोर कुमार जैसे सांस्कृतिक धरोहर को हरियाली के माध्यम से श्रद्धांजलि देने का प्रेरणादायक प्रयास भी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!