ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

मातृधरा अभियान (नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति)”🌎 🌿🌱☘️

सेल्फी विथ माय प्लांट के तहत महिलाओं ने बढ़ चढ़कर पौधारोपण कर अपनी सेल्फी लेकर पौधो के संरक्षण का संकल्प लिया

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

झाबुआ, 15 जुलाई 2025। जिले में कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मातृधरा अभियान (नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति)” प्रारम्भ हुआ हैं।

जिले में मातृधरा अभियान को जन आंदोलन बनाए जाने के उद्देश्य से प्रतिदिन अलग- अलग थीम के आधार पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज की थीम “सेल्फी विथ माय प्लांट” के तहत जिले की विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं द्वारा पौधारोपण कर अपने-अपने पौधो के साथ सेल्फी ली गयी और पौधो के संरक्षण का संकल्प लिया।

सेल्फी विथ माय प्लांट के तहत इनरलेम फाउंडेशन की कल्पना बिलवाल, श्री परशुरामेश्वर रामायण मण्डल मेघनगर नाका की श्रीमती झमकु मेडा, श्रीमती सविता पालीवाल, महाशक्ति महिला मण्डल राणापुर की श्रीमती मनीषा चिचाणी, श्रीमती रीमा ठाकुर, श्रीमती माधुरी पोरवाल, श्रीमती प्रीति सेठिया, श्रीमती वैशाली अग्रवाल, श्रीमती सोनु सालेचा, वादा सेवा संस्था मेघनगर की गुड्डी सिंगाड़, एनआरएलएम सीएलएफ कार्यालय करवड़ ब्लॉक पेटलावद, राणापुर एवं थान्दला की दीदीयों एवं विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर पौधारोपण कर अपनी सेल्फी लेकर पौधो के संरक्षण का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!