
*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

सिंगाजी की दो गरीब होनहार केनों खिलाड़ी बेटियों का कलेक्टर, एसपी ने किया सम्मान सत्कार, दी बधाई
पिताजी का सहयोग करते हुए मछली पकडने का कार्य करने वाली कावेरी और दीपिका ने केनो गेम में जिले का नाम देश-विदेश में रोशन किया,
खंडवा।। अपने पिता का कर्ज उतारने के लिए सिंगाजी गांव में रहने वाली कावेरी डिमर और दीपिका डिमर जो अपने पिताजी के कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए सिंगाजी के आसपास बेक वॉटर में नाव से मछलियों को पकड़ने का कार्य करती है गरीब परिस्थितियों के चलते परिवार का पालन पोषण भी मुश्किल से हो पता था। नाव चलाने में माहीर कावेरी के हुनर को वर्षो पूर्व खंडवा जिले के तत्कालीन खेल अधिकारी जोसेफ वत्सला ने कावेरी की कला को देखा और उसे भोपाल भिजवाया जहां उन्होंने अपने जुनून के साथ अपने परिवार के लिए तैराकी के गुण सीख कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 55 से अधिक मेडल प्राप्त कर सिंगाजी एवं खंडवा जिले का नाम देश विदेश में रोशन किया और आज वह नेवी में अधिकारी की पोस्ट पर नियुक्त हैं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 12 जून को इंटरनेशनल चैंपियन केनो प्रतियोगिता में कावेरी और दीपिका ने भी थाईलैंड में जाकर भाग लिया और अपना शानदार प्रदर्शन किया। 2 वर्ष पूर्व कावेरी ने अपनी छोटी बहन दीपिका 15 वर्षीय को भी भोपाल में ले जाकर शासकीय तैराकी संघ में एडमिशन कराया और 1 वर्ष के कार्यकाल में ही दीपिका डीमर केवट ने राष्ट्रीय स्तर के तीन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल हासिल कर लिया, भोपाल में लगातार प्रैक्टिस कर दीपिका का लक्ष्य अपनी बहन से आगे जाने का है ताकि कावेरी के पद अनुसार ही आगे बढ़कर अपने परिवार का पालन पोषण भी कर सकेंगी। समाजसेवी सुनील जैन के अनुरोध पर कावेरी और दीपिका अपने पिता रणछोड़ केवट के साथ मंगलवार को सिंगाजी से खंडवा पहुंची कलेक्टर कार्यालय में जिले के मुखिया कलेक्टर वृषव गुप्ता एवं पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने जिले की दोनों बेटियों को शाल श्रीफल और मोती की माला से सम्मानित करते हुए हर्ष व्याप्त किया और आगे और तरक्की की अग्रिम शुभकामनाएं दी। दोनों बेटियों को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर और एसपी ने लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय दोनों बेटियों के साथ आपसी चर्चा में बिताया और यथा संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने दोनों बहनों से परिवार से लेकर खेल तक की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय ने ग्वालियर में पदस्थ खेल अधिकारी जोसेफ से भी चर्चा कर उन्हें भी धन्यवाद दिया और कलेक्टर और बेटियों से बात कराई। कावेरी और दीपिका के खेल से संबंधित वीडियो को भी परिवार बड़ी बारीकी से कलेक्टर और एसपी ने देखा सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर,एसपी के साथ ही समाजसेवी सुनील जैन नारायण बाहेती भी उपस्थित थे जिन्होंने भी दोनों बेटियों का सम्मान किया।










