ताज़ा ख़बरें

*कांग्रेस द्वारा लगाए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष,

25 जून को आपातकाल की विभाषिका काले अध्याय पर संगोष्ठी का आयोजन गौरीकुंज मे,

*कांग्रेस द्वारा लगाए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष,

25 जून को आपातकाल की विभाषिका काले अध्याय पर संगोष्ठी का आयोजन गौरीकुंज मे,

खंडवा ।। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का लोकसभा निर्वाचन इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त करते हुए उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी क्रूरता पूर्वक आचरण करते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान की हत्या कर देश में आपातकाल लगा दिया था जिसके अंतर्गत संपूर्ण विपक्ष को बिना किसी अकारण जेल में बंद कर दिया था समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकतांत्रिक रूप में आपातकाल का विरोध करने वाले बुद्धजीवी छात्रों पत्रकारों और आम जनता को अकारण जेल में बंद कर दिया था। 25 जून को आपातकाल की विभीषिका के काले अध्याय के 50 वे वर्ष में भारत के महान लोकतंत्र के संरक्षण व संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला खंडवा द्वारा आपातकाल विभीषिका पर संगोष्ठी आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश की प्रवक्ता एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस 25 जून दोपहर 2:00 बजे स्थान गौरीकुंज सभागृह मे संगोष्ठी को संबोधित करेंगे । आयोजित कार्यक्रम में सांसद विधायक महापौर एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने आपातकाल को लेकर आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित होने का अनुरोध पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!