उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर फास्टैग स्टॉल लगाने के विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, हमलावर फरार

मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर फास्टैग स्टॉल लगाने के विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, हमलावर फरार

मेरठ। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर स्थित काशी टोल प्लाजा पर फास्टैग स्टॉल लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार देर रात फायरिंग की घटना में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। दोनों घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गएथाना परतापुर क्षेत्र अंतर्गत काशी टोल प्लाजा पर बैंकों के माध्यम से फास्टैग स्टॉल लगाए जाते हैं। इन्हीं स्टॉल्स को लेकर अक्सर अलग-अलग पक्षों के बीच विवाद होते रहते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे भूड़बराल निवासी नितिन और उसके चचेरे भाई जतिन उर्फ तुषार का इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी अवनीश, कपिल, दीपक और दो अन्य युवकों से विवाद हो गया।आरोप है कि कपिल नामक युवक ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां नितिन के दाहिने पैर में लगीं, जबकि एक गोली जतिन की बांह को चीरती हुई निकल गई। गोली लगने के बाद दोनों भाई सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

 

सूचना मिलने पर थाना परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भूड़बराल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। घटना से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई।

 

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। देर रात तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!