मुज़फ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के ग्राम सिसौना में 10 जून की रात पारिवारिक रंजिश के चलते घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उल्टा पीड़ित पक्ष पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कर एकतरफा कार्रवाई की हैग्राम सिसौना निवासी सोमपाल पुत्र प्रकाशचंद अपने भाई गौतम के घर पर बैठे थे, तभी गांव के मनोज पुत्र हरफूल, प्रवीण पुत्र हरफूल, सोनू पुत्र किरणपाल, बंटी पुत्र हरफूल, किरणपाल पुत्र हरफूल, आकाश पुत्र प्रवीण व अन्य 2-3 अज्ञात लोग अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में गौतम के सिर पर गंभीर चोट आई, वहीं महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। हमले में गौतम की पत्नी सुनीता और सोमपाल की पत्नी रामवती को भी पीटा गया।घटना के बाद ग्रामीणों के हस्तक्षेप से किसी तरह पीड़ितों की जान बची। घायल गौतम को पहले जिला अस्पताल, फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी और घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की।प्रार्थी सोमपाल का कहना है कि उल्टा हमलावरों की मिलीभगत से उनके ही भतीजे नरसीत के खिलाफ झूठा केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाने और अन्यायपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार डरा सहमा है।
2,501 1 minute read










