ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने पर होमगार्ड निलंबित एवं पंडितों पर कार्रवाई

पटवारियों के दल की गुप्त जांच में हुआ खुलासा

ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने पर होमगार्ड निलंबित एवं पंडितों पर कार्रवाई
————
पटवारियों के दल की गुप्त जांच में हुआ खुलासा
खंडवा 09 जून, 2025 –
 पवित्र नगरी ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों से वीआईपी दर्शन के नाम पर रुपये लेकर ममलेश्वर भगवान के दर्शन करवाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। एसडीएम पुनासा श्री शिवम प्रजापति ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पटवारियों का एक दल गठित किया गया जिसमें अमरसिंह मंसूरे, लक्की पंचोली, सोनाली चोकडे, प्राची शर्मा, अधीर रेवाल, देवेंद्र मार्काे, अमित कुमार जैन शामिल हैं। दल को गुप्त तरीके से दर्शनार्थियों के रूप में ममलेश्वर मंदिर परिसर में भेज कर जांच करवाई गई। ममलेश्वर मंदिर परिसर में दर्शनार्थी जोड़े के रूप में उपस्थित पटवारी अमरसिंह मंसूरे, लक्की पंचोली, सोनाली चोकडे, प्राची शर्मा से रिद्धि उर्फ रिद्धिचंद शर्मा निवासी ओंकारेश्वर द्वारा आकर पूछा गया कि वीआईपी गेट से दर्शन करना है, तो प्रति जोड़ा 1500 रुपये की राशि देनी होगी। दर्शनार्थी के रूप में उपस्थित पटवारियों ने पंडित से वीआईपी दर्शन के रुपये कम करने के लिए कहा, तो पंडित द्वारा रुपये कम करने से मना किया गया। जिसपर 1500 रुपये के मान से दो जोड़े के दर्शन की 3000 रुपये में बात तय हुई। पटवारी अमरसिंह मंसूरे द्वारा फोन पे के माध्यम से पंडित रिद्धिचंद शर्मा के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। मंदिर में दर्शन करवाने के लिए पंडित अल्लू उर्फ देवेंद्र मुद्दगल निवासी ओंकारेश्वर को सुपर्द कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पंडित अल्लू उर्फ देवेंद्र मुद्दगल ने दोनो जोड़ों को मंदिर में वीआईपी गेट से प्रवेश कराने के लिए मंदिर परिसर में उपस्थित होमगार्ड नागेंद्र शर्मा के सहयोग से प्रोटोकॉल के नाम पर निकासी द्वार से मंदिर में प्रवेश कराया। पूजन अभिषेक के बाद पंडित अल्लू उर्फ देवेंद्र मुद्दगल द्वारा दक्षिणा के 500 रुपये की मांग की। इस प्रकार पंडित, पुजारी एवं गौमुख घाट पर सुरक्षा के लिये तैनात होम गार्ड नागेंद्र शर्मा डयूटी स्थल छोड़कर ममलेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से वीआईपी दर्शन, पूजन, अभिषेक के नाम पर रुपये लेते पाए गए हैं।
एसडीएम श्री प्रजापति ने बताया कि होमगार्ड नागेंद्र शर्मा पिछले 25 वर्षों से ओंकारेश्वर में पदस्थ हैं एवं जांच में पाया गया कि पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएँ सामने आई हैं। नागेन्द्र शर्मा जिनकी ड्यूटी नाव पर रहती है वे उक्त ड्यूटी स्थल को छोड़कर ममलेश्वर मंदिर के अंदर एवं परिसर में घूमते पाए गए एवं श्रद्धालुओं को दर्शन कराने संबंधी शिकायत पर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही दोनों पंडितों पर सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!