ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ईदुज्जुहा पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्था करने के दिये निर्देश

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ईदुज्जुहा पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्था करने के दिये निर्देश
खण्डवा 06 जून, 2025 – 
कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि 7 जून को ईदुज्जुहा का पर्व मनाया जायेगा। पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका निगम खण्डवा को निर्देश दिये कि नगर में ईदुज्जुहा के दिन प्रातः 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जाना सुनिश्चित करें। ईदगाह, कहारवाडी, मदीना मस्जिद, छीपाकालोनी एवं अन्य स्थानों पर आवश्यकतानुसार टेंकर से पानी की व्यवस्था करें। साथ ही साथ वाटर वर्क्स पर एक जिम्मेदार अधिकारी को कर्त्तव्यवस्थ करने के निर्देश दिये। ईदगाह स्थल पर झूले आदि सड़क पर नहीं लगाकर ईदगाह स्थान से दूर लगाये जाये। ईदुज्जुहा के दिन इस स्थल पर लगने वाले हाट बाजार को अन्यत्र स्थानान्तरित किया जाये।
कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि ईदगाह एवं प्रमुख मस्जिदों के आस पास विशेष साफ सफाई की माकूल व्यवस्था की जाये। बड़े कचरा घर मे पर्याप्त संख्या में कामगार की ड्यूटी लगाई जाये। शहर में लावारिस घूमते पशुओं को तत्काल हटाने की व्यवस्था करें। ईदगाह स्थल पर परम्परा अनुसार शामियाना, कनात एवं बैठक की व्यवस्था की जाये। ईदगाह स्थल का समतलीकरण किया जाये ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि बुधवारा बाजार का कचरा घर तथा मटन मार्केट में साफसफाई कर दवाई आदि का छिड़काव किया जाये। ईमलीपुरा से सीधा ईदगाह स्थान तक गड्डे हों तो पैचिंग की जाये ताकि किसी प्रकार की घटना घटित न हो।
कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री गुप्ता ने संभागीय यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल (शहरी) खण्डवा को निर्देश दिये कि शहर में ईदुज्जुहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए विगत वर्षों के अनुसार विद्युत व्यवस्थायें करें। साथ हि यह सुनिश्चित करें कि ईदुज्जुहा के दिन बिजली आपूर्ति निरन्तर बनी रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!