ताज़ा ख़बरें

क्षेत्र में किसानों की मुंग, प्याज की फसल के नुकसानी को लेकर विधायक ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन,

नुकसानी का सर्वे कराकर राहत राशि हेतु कार्यवाई करने का किया निवेदन,

क्षेत्र में किसानों की मुंग, प्याज की फसल के नुकसानी को लेकर विधायक ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन,

नुकसानी का सर्वे कराकर राहत राशि हेतु कार्यवाई करने का किया निवेदन,

खंडवा।। आंधी तूफान वर्षा के चलते वर्तमान मे लगी कई फसलों को काफी नुकसान हुआ है, खंडवा विधानसभा क्षेत्र में हुई फसलों की नुकसान के लिए विगत दिनों खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कृषि मंत्री से भी मुलाकात कर पत्र दिया था, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को कलेक्टर सभागृह में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की उपस्थिति में खंडवा विधायक कंचन तनवे ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को विधानसभा क्षेत्र के गांवो में मूंग और प्याज की फसल के नुकसानी को लेकर सर्वे हेतु ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में लिखा गया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के किसानों द्वारा बोई गई फसल मूंग एवं प्याज की कली में असमय वर्षा के कारण नुकसान हुआ है,जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों द्वारा फसल नुकसान राहत राशि हेतु निवेदन किया गया है, अतः आपसे अनुरोध है कि किसानों के इस नुकसान और आर्थिक स्थिति को देखते हुए फसल नुकसान का जल्द सर्वे कराकर राहत राशि हेतु उचित कार्यवाई करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!