ताज़ा ख़बरें

“ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान के तहत खंडवा पुलिस द्वारा 30 गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को किया गया दस्तयाब

खास खबर

“ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान के तहत खंडवा पुलिस द्वारा 30 गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को किया गया दस्तयाब
खंडवा, 03 जून 2025 पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा शाखा, भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिला खंडवा में नाबालिक बालिकाओ की बरामदगी करने हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान माह-मई 2025 में चलाया गया। जिसके तहत ग्रामीण एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से अधिक से अधिक गुम नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाबी हेतु प्रत्येक अनुभाग/थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया । आपरेशन मुस्कान हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेंद्र तारनेकर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा विशेष गठित टीम के माध्यम से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिले कटनी, इन्दौर, खरगोन, हरदा के साथ साथ अन्य राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं गुजरात में जाकर गुम हुई नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिवार के सुपुर्द किया गया।

खंडवा पुलिस को गुम नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान के तहत माह-मई 2025 में कुल 30 गुम नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उक्त दस्तयाबी मे सायबर सेल खंडवा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है।
थाना खालवा को वर्ष 2016 से गुम नाबालिग बालिका को गुजरात से दस्तयाब करने में सफलता मिली है, पुलिस अधीक्षक द्वारा दस्तयाब करने वाली टीम को 10,000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई है। इसी प्रकार थाना मूंदी ने वर्ष 2023 से गुम नाबालिग बालिका को गुजरात से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है, जिस पर से पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम को 5,000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
जिला खंडवा में वर्ष 2025 में ऑपरेशन मुस्कान के तहत माह जनवरी में 14, माह फरवरी में 25, माह मार्च में 17, माह अप्रैल में 22 तथा माह मई में 30 इस प्रकार कुल 108 नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लाई गई है।
जिले में थाना पिपलोद एवं खालवा के द्वारा क्रमशः 5 एवं 4 नाबालिग बालिकाओं दस्तयाबी की गई है, नाबालिग बालिकाओं के दस्तयाबी के प्रयास लगातार जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!