
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
खण्डवा//अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा स्थानीय समिति द्वारा चार दिवसीय श्री महेश नवमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।इसके अंतर्गत 2 जून सोमवार को प्रातः 7:00 बजे योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योगाचार्य श्रीमती उपाध्याय दीदी के द्वारा विभिन्न आसन व योग के गुर सिखाए गए।इसी दिन सांय 8:00 बजे नवीन स्थानीय समिति का शपथ विधि ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया इस अवसर पर बाबा साहब देवेंद्र खेड़ी सरकार धर्मेंद्र पडियार जी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।













