ताज़ा ख़बरें

भाकियू एकताशक्ति ने ज़िला अस्पताल के नवनियुक्त सीएमएस महोदय को किया सम्मानित

नवनियुक्त सीएमएस डॉ डी के वर्मा महोदय को बुके देकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया

आज रामपुर में भारतीय किसान यूनियन एकताशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ मतीन खान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ज़िला अस्पताल रामपुर में पहुँचा व वहाँ नवनियुक्त सीएमएस डॉ डी के वर्मा महोदय को बुके देकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया व उन के द्वारा अस्पताल में हो रही लापरवाही व धूम्रपान आदि करने वाले लोगों पर लगाम लगाने हेतु जुर्माना लगाने जैसे साहसिक कदम उठाए जिस से जिला अस्पताल में हो रही कमियों को दूर करने में सफलता प्राप्त हो रही है इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय सचिव डॉ मतीन खान ने उन की सराहना की व जिला प्रभारी रागिब खान ने भी व्यवस्थाओं की तारीफ की इस मौके पर मतीन खान, रफी खान, रागिब खान, सलीम भाई , जावेद भाई, यूसुफ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे !

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!