खरगोनमध्यप्रदेश

हेलीकॉप्टर के अवशेष क्षतिग्रस्त वेन, स्कूल बस बॉडी वह पतरों की होगी नीलामी

खरगोन ब्रेकिंग

हेलीकॉप्टर के अवशेष, क्षतिग्रस्त वेन, स्कूल बस बॉडी व पतरों की होगी नीलामी

 

📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

खरगोन तहसील के जमेशदपुरा स्थित शासकीय हवाई पट्टी पर स्थापित इंफ्रास्ट्रक्चर राजसात कर, मेसर्स हर्षिता एयरोनोटिकल्स फाउण्डेशन इंदौर से वर्ष 2013 एवं 2014 की वार्षिक शुल्क 39 लाख 83 हजार 433 रुपये की वसूली के लिए आरआरसी जारी की गई है। इस राशि की वसूली के लिए उक्त कंपनी की मौके पर मौजूद संपत्ति की नीलामी कर शासकीय कोष में जमा की जाना है। इस राशि की वसूली के लिए 03 हेलीकॉप्टर्स के अवशेष, 02 क्षतिग्रस्त वेन इंजन रहित, 01 स्कूल बस की बॉडी व 64 नग पतरों की नीलामी की जानी है। इच्छुक व्यक्ति या संस्था 28 मई तक खरगोन नगर की तहसील न्यायालय में स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से नीलामी कार्यवाही में भाग ले सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!