
*झोन क्रमांक 4 अंतर्गत गंदगी फैलाने पर ₹5000 का जुर्माना*
खण्डवा//
झोन क्रमांक 4 में समझाइश के बावजूद सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। झोन प्रभारी मनीष पंजाबी, दया वर्मा, वार्ड जमादार विजय वर्मा, राजेश घारू एवं राजेंद्र बख्शी राम की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान कल्याणगंज वार्ड स्थित दीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने इलेक्ट्रॉनिक सामान के बॉक्स एवं थर्माकोल का कचरा नाली में फेंका जाना पाया गया। स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर दीप इलेक्ट्रॉनिक के संचालक पर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम आमजन से अपील करता है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंके, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।










