
जिला चिकित्सालय खंडवा में किया गया डिजास्टर मैनेजमेंट( कार्यशाला) प्रशिक्षण का आयोजन
खंडवा – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा में नर्सिंग ऑफीसरों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट( कार्यशाला) प्रशिक्षण का आयोजन डीन डॉ. संजय दादू एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें डिजास्टर मैनेजमेंट नोडल अधिकारी डॉ. रिंकू यादव द्वारा प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप ज्वालामुखी, विस्फोट, तूफान, महामारी, बाढ़, जंगल में प्राकृतिक आग, बिजली गिरना एवं मानव निर्मित आपदा जैसे विस्फोट, परिवहन दुर्घटनाएं, विमान दुर्घटना, ट्रेन दुर्घटना, आग जानबूझकर लापरवाही से लगाई गई हो, वायु प्रदूषण, आतंकवादी हमले, युद्ध, इन दोनों प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। सिविल सर्जन द्वारा आपदाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया तथा सब एकजुट होकर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ. रंजीत बडोले एवं सहायक संचालक डॉ. सुनील बाजोलिया, डॉ. शैलेंद्र नर्गेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।










