ताज़ा ख़बरें

एच.आइ.वी. की जागरुकता के लिए 15 मई से 3 जून तक ग्राम स्तर पर होगा इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प

खास खबर

एच.आइ.वी. की जागरुकता के लिए 15 मई से 3 जून तक ग्राम स्तर पर होगा इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प
खंडवा –
शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2030 तक एच.आई.वी. संक्रमण को रोकने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए जनसामान्य एवं उच्च जोखिम समूहों में एच.आइ.वी. की जांच की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली सभी यूनिटों के सहयोग से जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में 15 मई से 3 जून तक इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प लगाए जायेंगे। जिसमें चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सेवाएं दी जायेंगी।
नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. शक्तिसिंह राठौड़ ने कैम्प की जानकारी देते  हुए बताया कि यह कैम्प विकासखण्ड पंधाना के सिंगोट में 15 मई को, ग्राम सोनगीर में 17 मई को, कोहदड़ में 19 मई को, सरोला मे 20 मई को, विकासखण्ड पुनासा के मोहद में 21 मई को, मोरघड़ी व मोरटक्का में 22 मई को, मूंदी में 23 मई को, विकासखण्ड हरसूद में 24 मई को, रामपूरी में 26 मई को, छनेरा में 27 मई को, विकाखण्ड छैगांवमाखन के भकराड़ा में 28 मई को, हरसवाड़ा में 30 मई को, विकासखण्ड खालवा के पटाजन में 31 मई को, सावलीखेंड़ा में 2 जून को, सेंधवाल में 3 जून को लगाए जायेंगे। जिसमें प्रवासी व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, शाला त्यागियों, उच्च जोखिम समूह व जनसामान्य को एच.आई.वी., एस.टी.आई./आर.टी.आई., टी.बी., हेपेटायटिस बी की स्क्रीनिंग कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जायेगा। साथ ही उनकी कांउसलिंग कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति समझाईश दी जायेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!