ताज़ा ख़बरें

श्री दादाजी धूनीवाले जलगांव के भक्तों के द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का हुआ स्वागत अभिनंदन,

सभी भक्तों की इच्छा है दादाजी धाम पर बने भव्य मंदिर,

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

श्री दादाजी धूनीवाले जलगांव के भक्तों के द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का हुआ स्वागत अभिनंदन,

सभी भक्तों की इच्छा है दादाजी धाम पर बने भव्य मंदिर,

खंडवा।। जगत के तारणहार श्री दादाजी धाम खंडवा में पांचवें धाम का निर्माण होकर दादाजी का भव्य मंदिर बने इसको लेकर दादाजी के आशीर्वाद से मंदिर बनने के शुभ संकेत प्राप्त हुए हैं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि छोटे दादा जी की आज्ञा अनुसार मंदिर निर्माण को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दादाजी के आशीर्वाद से निर्माण के प्रयास किये और मंदिर निर्माण संबंधी तीनों पक्षों के साथ बैठक कर तीनों पक्षो के इंजीनियरों से चर्चा की सभी की सहमति से अब मंदिर निर्माण कार्य संतो की उपस्थिति में कभी भी शुरू हो सकता है। सुनील जैन ने बताया की पूरे देश के दादाजी भक्तों की इच्छा है कि दादाजी धाम पर मंदिर का निर्माण हो बुधवार को जलगांव (महाराष्ट्र) में श्री दादाजी धूनीवाले के भक्तों द्वारा खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का स्वागत अभिनंदन किया गया। सांसद श्री पाटिल ने इस अवसर पर कहां की दादाजी के आशीर्वाद से और उनकी इच्छा के अनुरूप दादाजी मंदिर निर्माण के द्वार खुले हैं सभी के तालमेल के साथ हम दादाजी मंदिर का निर्माण करेंगे। आप सभी के द्वारा किये गये स्वागत अभिनंदन से मे अभिभूत हूँ। हम सभी भक्तों के लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि खंडवा में श्री श्री 1008 श्री धूनीवाले दादाजी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। करने वाले दादाजी और करवाने वाले भी दादाजी जय श्री दादा जी की। स्वागत अभिनंदन के इस कार्यक्रम में जलगांव में
छोटे सरकार, पूर्व सांसद राज्यसभा श्री ईश्वरलाल बाबूजी जैन, श्री पी.ई तात्या पाटील, किशोर राजाराम पाटील, श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील सहित धूनीवाले दादाजी दरबार जलगांव क्षेत्र के समस्त भक्तजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!