
सांदीपनि शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय जावर का हाईस्कूल व हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम से हर्ष का माहौल

खण्डवा//सांदीपनि शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय जावर का कक्षा 10वी एवं 12वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर हर्ष का माहौल सत्र 2024-25 के बोर्ड परीक्षा का परिणाम 10वी मे 81% एवं 12वी का रिजल्ट 95% रहा जो विगत वर्षो से बेहतर रहा संस्था प्राचार्य श्रीमती दीपिका साकल्ले शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री राजेश जगदान्ने एवं सभी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बधाइयां एवं शुभकामनायें दी। संस्था मे 10वी मे प्रथम स्थान यशस्वी गणेश 86%अंक प्राप्त किये द्वितीय स्थान पर वेदिका बलिराम 83% एवं तृतीय स्थान पर सोनम ताराचंद रहे
12वी कक्षा मे गणित संकाय से सायमा साबिर ने 85%अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया द्वितीय स्थान पर कला संकाय से तुलसी प्रकाश ने 81%अंक प्राप्त किये तृतीय स्थान पर जीवविज्ञान संकाय से कशिश बंडूराव 75%अंक रही तीनो छात्राओं ने लेपटॉप योजना मे स्थान प्राप्त किया।











