रीवा जोन में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कि गई दिए गए कड़े निर्देश: गौरव राजपूत
रीवा जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव राजपूत ने रीवा जोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें आईजी गौरव राजपूत ने रात्रि गश्त को अनिवार्य करते हुए निर्देश दिए कि पुलिस बल संवेदनशील क्षेत्रों में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक नियमित गश्त करेगा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने और गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए जनसुनवाई के दौरान एएसपी की उपस्थिति अनिवार्य होगी ताकि जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जा सके माइक्रो बीट सिस्टम का सख्ती से पालन करने, मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई करने और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर प्रभावी उपाय लागू किए जाएंगे ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए सख्ती बरती जाएगी साइबर क्राइम, महिला अपराध और अन्य गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा आईजी गौरव राजपूत राजपूत ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इन निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए जिससे अपराधों पर अंकुश लगे और जनता में सुरक्षा की भावना विकसित हो
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र पर प्रहार: विभा पटेल
3 hours ago
*सदभावना मंच का आयोजन*
3 hours ago
*जन कल्याण शिविर के तीसरे दिवस 98 प्रतिशत आवेदनों का हुआ सफल निराकरण, यूसीसी हेल्प डेस्क पर नागरिकों ने दिए सुझाव*
4 hours ago
विधायक कंचन तनवे ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने के लिए पंचायत को टैंकर प्रदान किये।
4 hours ago
समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रविन्द्र शेंडगे बने अध्यक्ष।
4 hours ago
खंडवा की स्वप्निल जैन और रुचि पाटिल ने भोपाल में 13 दिवसीय प्रशिक्षण में लिया हिस्सा।
4 hours ago
रक्तदान जीवनदान जेसीआई खंडवा का सराहनीय अभियान।
4 hours ago
पार्टी कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्षो एवं वरिष्ठ जनों का हुआ स्वागत अभिनंदन।
8 hours ago
रेडक्रॉस सोसायटी जिला खंडवा द्वारा दादाजी स्वच्छता ग्रुप का सम्मान
10 hours ago
आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए थाना पदमनगर, कोतवाली एवं मोघट रोड थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की ताजिया समिति के सदस्य के बीच बैठक आयोजित कर ताजिया,आलम, सवारी भ्रमण रूट निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।