कसरावद ब्लॉक के 15 जन शिक्षा केंद्रों के 260 प्राथमिक विद्यालयों में किया एफएलएन मेले का आयोजन
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
29 मार्च को कसरावद ब्लॉक के 15 जन शिक्षा केंद्रों के 260 प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। कसरावद बीआरसी श्री राजाराम कान्दौडे ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ‘निपुण भारत’ पहल के माध्यम से 2027 तक पूरे देश में ‘बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कसरावद ब्लॉक के समस्त जनशिक्षकों के साथ शिक्षक साथी भी निपुण भारत के उद्देश्यों को साकार करने के लिए सतत प्रयासरत है। प्रतिमाह एप के माध्यम से बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षक एफएलएन कक्षाओं का अवलोकन भी करते हैं।
निपुण भारत के निर्देशों में पालकों और समुदाय की सहभागिता को अत्याधिक महत्व दिया जा रहा है। समुदाय और पालकों (विशेष रूप से माताओं) की भागीदारी के माध्यम से बच्चे दैनिक जीवन के क्रियाकलापों से घर पर भी प्रारंभिक साक्षरता और संख्या ज्ञान की बुनियादी अवधारणाओं को सीख सकते हैं। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एफएलएन मेले का आयोजन किया जा रहा है। सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने और पालकों को इस प्रक्रिया में सहभागी बनाने के लिए जागरूकता लाने हेतु भी प्रयासरत है जिसकी नितांत आवश्यकता भी है।
खशासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेले का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहला चरण 11 जनवरी को और दूसरा चरण 29 मार्च में सम्पन्न हुआ। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को अलग-अलग स्टॉल बनाकर शारीरिक, बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।
जैन समाज ने रक्षाबंधन मुनी रक्षा दिवस के रूप में मनाया।
8 hours ago
*राखी के धागे ने जोड़ा दिलों का रिश्ता, जिला जेल में भावुक हुईं विधायक कंचन तनवे*
8 hours ago
खण्डवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 5 साल पुराने मामले के स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
9 hours ago
रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाजारों में बढ़ाई निगरानी
9 hours ago
*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
9 hours ago
*सद्भावना मंच ने मुकेश के अमर गीत गाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी*
17 hours ago
शक्कर के बढ़ते दाम और एथेनॉल नीति के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
1 day ago
*खण्डवा पुलिस को मिली सम्पत्ति संबंधी अपराधों में एक और सफलता, लूट करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में, लुटा गया सामान व नगदी कुल कीमती 34000/- रुपये का व मोटर सायकिल हुए जप्त*
1 day ago
जैन समाज द्वारा मुनी रक्षा दिवस के रूप में आज मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व।
1 day ago
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बाजारों में सजी राखियों की दुकानें