ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जिला पंचायत सभाकक्ष मे ई ऑफिस कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

जिला पंचायत सभाकक्ष मे ई, ऑफिस कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

जिला पंचायत सभाकक्ष में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न
डिंडौरी : 11 मार्च, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने फाइलों का संचालन ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित कर अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस पोर्टल के क्रियान्वयन की बारीकियां सिखाई गई। साथ ही ई-ऑफिस पोर्टल का उपयोग कर शासन की पेपरलेस अवधारणा का पालन करने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। जिले में शासकीय दफ्तरों में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली लागू करने के सिलसिले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को ई-ऑफिस पोर्टल से काम करने के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है। आज आयोजित अंतिम चरण के प्रशिक्षण में जिला पंचायत और शेष रह गए अन्य विभागों को प्रशिक्षण दिया गया। आज ई-ऑफिस के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण के अंतिम दिन एनआईसी श्री प्रशांत कौशिक और मास्टर ट्रेनर श्री संतोष बनोटे ने ई-ऑफिस की बारीकीयों से अवगत कराया। इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे सम्बंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!