रायगढ़

छत्तीसगढ़ – रायगढ़। जूटमिल में बढ़ते अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वायरल वीडियो में माफी मांगते दिखे असामाजिक तत्व।

रायगढ़: शहर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने हाल ही में कड़ी कार्रवाई की है। गैंग बनाकर घूमने, बेवजह गाली-गलौज करने और उपद्रव मचाने जैसी घटनाओं पर पहले से ही पुलिस सतर्क थी।

त्रिलोक न्यूज जिला रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान 

छत्तीसगढ़ – रायगढ़। जूटमिल में बढ़ते अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वायरल वीडियो में माफी मांगते दिखे असामाजिक तत्व।

रायगढ़: शहर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने हाल ही में कड़ी कार्रवाई की है। गैंग बनाकर घूमने, बेवजह गाली-गलौज करने और उपद्रव मचाने जैसी घटनाओं पर पहले से ही पुलिस सतर्क थी, लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है। इस वीडियो में कुछ लोग अनुचित हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद शहर में चिंता का माहौल बना दिया।

पुराना वीडियो, पुलिस पहले ही कर चुकी है कार्रवाई

इस वायरल वीडियो पर जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो कुछ महीने पुराना है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को थाने बुलाया गया था और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों को उनके गलत व्यवहार के लिए माफी मांगने को कहा, जिसका वीडियो भी रायगढ़ पुलिस द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये लोग अपने कृत्य पर शर्मिंदगी जताते हुए पुलिस से माफी मांग रहे हैं।

बार-बार कर चुके हैं उपद्रव, पुलिस का कोई डर नहीं

वीडियो में नजर आने वाले लोग पहले भी कई बार लड़ाई-झगड़े और गुंडागर्दी जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस की बार-बार दी गई चेतावनी के बावजूद इन्होंने कई बार उपद्रव किया, जिससे साफ जाहिर होता है कि इन्हें कानून का कोई भय नहीं है।

मनीष (बिहारी) पर दर्ज हुआ मामला, रायगढ़ छोड़कर बिहार में छिपने की चर्चा

हाल ही में पुलिस ने मनीष (बिहारी) के खिलाफ निर्वाचन प्रक्रिया की गोपनीयता का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इस कार्रवाई के बाद से ही सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि मनीष (बिहारी) रायगढ़ छोड़कर अपने बिहार स्थित घर में छिपा हुआ है,

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सख्त कदम उठाए जाएंगे। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद शहर में अपराधों में कितनी कमी आती है और इस तथाकथित गैंग पर पुलिस कितना लगाम लगा पाती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!