ताज़ा ख़बरें

7 मार्च को मनाया जायेगा जन औषधी दिवस

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

7 मार्च को मनाया जायेगा जन औषधी दिवस
खंडवा 06 मार्च, 2025 –
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार संपूर्ण भारत में जन औषधि दिवस का आयोजन ’’दाम कम-दवाई उत्तम’’ कार्यक्रम की थीम पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से जन समुदाय के मध्य जन औषधि के प्रयोग एवं योजना की जानकारी उपलब्ध करवायी जायेगी।
डॉ. जुगतावत ने बताया कि 7 मार्च को जन औषधि दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में जनप्रतिनिधि द्वारा औषधि केंद्र से प्रदाय दवाईयों की जानकारी ली जाएगी एवं अवलोकन किया जाएगा।जन औषधि दिवस पर जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी एवं ग्रामीण, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र पर शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक दवाइयों की सूची अनुसार दवाओं की उपलब्धता, जन प्रतिनिधियों के साथ योजना को बढ़ावा देने के लिए जानकारी देना और संस्था में आने वाले समस्त हितग्राहियों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जायेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!