
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
मेडिकल कॉलेज की सौगात दिलवाने वाले स्वर्गीय नंदू भैया की जिला अस्पताल परिसर में प्रतिमा लगाने की सांसद श्री पाटिल ने की घोषणा,
जिला अस्पताल में निमाड़ कि शान स्वर्गीय नंदू भैया की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि,
खंडवा।।वर्षो तक खंडवा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर मेडिकल जिला अस्पताल मैं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की पुण्यतिथि के अवसर पर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा,मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दादू ने स्वर्गीय नंदू भैया की फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रख उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, पूर्व रोगी कल्याण समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि आज के इस पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा घोषणा की गई की मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल परिसर प्रांगण में स्थित वाटिका में स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, स्वर्गीय नंदू भैया के जन्मदिवस के पूर्व यह प्रतिमा विराजमान होगी, पूर्व रोगी कल्याण समिति सदस्य हरीश कोटवाले ने नंदू भैया को नमन करते हुए कहा कि राजनीति में हम सबको आगे बढ़ाने वाले आदर्श सांसद जिन्होंने सांसद रहते हुए जनहित के कई कार्य किये उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम उन्हें नमन करते हैं कोटवाले ने कहा कि सांसद ज्ञानेश्वर भाई से बात हुई है उन्होंने खंडवा में अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा लगवाने की स्वीकृति प्रदान की है, इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौडा जी ने कहा कि स्वर्गीय नंदू भैया से मेरी मुलाकात भले ही नहीं हो लेकिन मुझे जो जानकारी प्राप्त नंदू भैया के बारे में हुई है उसमें उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में क्षेत्र में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश में जब दो-तीन मेडिकल कॉलेज स्थापित थे, ऐसे समय स्वर्गीय नंदू भैया ने अपने संसदीय क्षेत्र के जिला मुख्यालय खंडवा में मेडिकल कॉलेज खुलवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से अनुरोध किया, उन्होंने इस छोटे से शहर खंडवा में तत्काल मेडिकल कॉलेज की घोषणा की, करोड़ों रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ जहां निशुल्क हर बीमारी का इलाज किया जा रहा है, सभी प्रकार की बीमारियों के डॉक्टर यहां उपलब्ध हैं एक अच्छी सौगात सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने खंडवा को उपलब्ध कराई, आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर अस्पताल में उनके फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, गणेश गुरबाणी प्रदीप यादव ,चंद्रेश पचौरी, विवेक सारसर,अनिल भगत के साथ ही जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी नागार्जुन गौड़ा, मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दादू, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगतावत ,सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल, डॉक्टर दीक्षित, डॉक्टर शक्ति सिंह राठौड़, डॉ. सुनील बिजोलिया सहित अस्पताल के डॉक्टर ने पुण्यतिथि दिवस पर उपस्थित होकर पूर्व सांसद स्वर्गीय नंदू भैया को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मन रख श्रद्धांजलि अर्पित की, कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन द्वारा किया गया एवं आभार चंद्रेश पचौरी ने माना।









