कलेक्टर ने किया एसडीएम, तहसील एवं जनपद कार्यालय का निरीक्षण
सेजला में बायपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने 27 फरवरी को खरगोन के एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं जिला रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान एसडीएम श्री बीएस कलेश, जनपद सीईओ श्री पवन शाह एवं तहसीलदार भी मौजूद थे।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व न्यायालय में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि के साथ त्वरित निराकरण किया जाए। रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी रिकार्ड के सुरक्षित रख-रखाव के निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने ग्राम डाबरिया में औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए उद्योग विभाग को आवंटित की जाने वाली भूमि का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम सेजला में बायपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बायपास के बारे में निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बायपास निर्माण का कार्य तेजी से करने और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने निधिवन का भी निरीक्षण किया।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
4 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
4 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
4 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
4 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
1 week ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
1 week ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश