खरगोनमध्यप्रदेश

रोजगार की तलाश में 641 से अधिक युवा पहुंचे मंडलेश्वर

रोजगार की तलाश में 641 से अधिक युवा पहुंचे मंडलेश्वर

 

खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट  /मंडलेश्वर(निप्र) स्कूल मैदान मंडलेश्वर में मंगलवार का दिन बेरोजगारों के लिए खास रहा यहां मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला पंचायत के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 14 कंपनियों ने भागीदारी कर 296 युवाओं को रोजगार का अवसर दिया

 

*विधायक राजकुमार मेव ने किया मेले का शुभारंभ*

स्कूल मैदान में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक राजकुमार मेव ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि युवाओं को निजी क्षेत्रों में भी काम करना चाहिए। निजी क्षेत्र में भी सरकारी नौकरी की तरह सुविधा प्रदान की जाती हैं अतः युवाओं को हर क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के अवसरो का लाभ उठाना चाहिए।इस अवसर पर विधायक मेव ने डेयरी गतिविधियों के लिए एक लाख दस हजार रुपए का चेक देवी अहिल्या ग्राम संगठन रामदड को प्रदान किया। रोजगार मेले को मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार जिला उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार ने भी संबोधित किया।विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों आचार्य मंडन मिश्र शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रवीर पाण्डे ने भी युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन विकास खंड सहायक प्रबंधक मनीष खेड़े ने किया आभार अमित चौहान ने व्यक्त किया रोजगार मेले में

विधायक मेव जी,नन्दराम मुकाती, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जी पाटीदार, जनपद अध्यक्ष अशोक जी डावर, आर के गुप्ता जी,जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत खरगोन, दयाराम मुवेल, भूतपूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

कर्मचारियों में

जिला प्रबन्धक रीना गुप्ता, जिला प्रबधक IBCB शिवकन्या सिसोदिया, ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र दुबे,वैभव दुबे, अमित चौहान सहायक विकासखंड प्रबंधक मनीष खेड़े, दिनेश मोर्य, महेश भंवर, योगेंद्र सिंगारे,मंजुला सोलंकी, मालती सोलंकी, विनोद हिंगोले, आलोक नागर,धर्मेश भावसार,महेन्द्र गांगले, दत्तपाल चौहान, इन्दर चौहान,सतीश गंगारेकर, मनीष खांडे, रमेश कलछिया,मनीष हिरवे, आदि एनआरएलएम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!