बिहार

अंशु ज्वेलर्स में चोरों ने की आभूषण की चोरी

अंशु ज्वेलर्स में चोरों ने की आभूषण की चोरी

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बहेरा चौक हांसा के पास अंशु ज्वेलर में बीती रात चोरों ने दुकान में रखा दस हजार रुपया समेत लगभग तीन लाख रुपये का आभूषण चोरी कर लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर दुकान के प्रो प्रमोद कुमार पिता स्व बाबू लाल साह ने बताया कि रोज की तरह सोमवार की संध्या अपना प्रतिष्ठान बंद कर घर मथुरापुर चले गये जब मंगलवार को दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का सटर मुड़ा हुआ है। जब अपने दुकान में घुसे तो देखा कि सारा जेवर दुकान से गायब है। बताया जाता है कि चोरों ने दुकान के पीछे से गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया फिर दुकान का सटर को मोड़ दिया और दुकान में प्रवेश किया और चोरी करने में सफल हो गया। इधर दुकानदार ने बताया कि सोना और चांदी से बना जेवर के अलावा गल्ला में रखा दस हजार तीन सौ रूपया था जिसे चोरों ने चोरी कर लिया। इस सिलसिले में दुकानदार ने वारिसनगर थाना को सूचना दी। जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने एस आई आजाद खान को घटना स्थल भेजा। आजाद खान मौके पर पहुंचे अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दुकानदार ने थाना में आवेदन नहीं दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!