ताज़ा ख़बरें

अ भा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उतराधिकारी संगठन की बैठक आयोजित

कामेश कुमार गौतम बने महासचिव

अ भा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उतराधिकारी संगठन की बैठक आयोजित

अलीगढ। अ भा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उतराधिकारी संगठन की बैठक अलीगढ प्रदर्शनी के दरबार हाल में आयोजित की गई। इस बैठक में 24 फरवरी को होने वाले संगठन के सम्मेलन को सफल बनाने के लिये अनेक प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। संगठन अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा के अनुसार संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करने के लिये कामेश कुमार गौतम को प्रमुख महासचिव के रूप में मनोनीत किया गया। इनके सहायक के रूप में सोमेश शिवांकर को संगठन के कार्य हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के पहचान पत्र बनवाये जायें। सरकार द्वारा प्रदत्त लाभार्थी योजनाओं का लाभ संगठन के सदस्यों को दिलवाया जाये। इसके साथ ही संगठन की एक महिला विंग बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र शर्मा आभा वार्ष्णेय रजनी तौमर मनमोहन सिंह विनय कुमार शर्मा वसंत कुमार बंसल वीरेश चौधरी देवेन्द्र कुमार गौतम र्ध्मवीर सिंह देवेन्द्र कुमार बब्बू चंद्र विजय आदि थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!