बिहार

लोजपा (रा ) सांसद के बैनर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहीत पार्टी का नाम भी गायब

लोजपा (रा) सांसद के बैनर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी का नाम गायब
समस्तीपुर। जिसने टिकट दिया उसी का फोटो बैनर पर से गायब, यहां तक की पार्टी के नाम का भी जिक्र नहीं! चौंकने की जरूरत नहीं है, यही राजनीति है। बीते सोमवार को लोजपा रामविलास के टिकट पर सबसे युवा सांसद की हैसियत से संसद पहुंची शाम्भवी के सम्मान में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कहने को तो यह कार्यक्रम जनता की ओर से था मगर पूरे आयोजन पर भाजपा का कब्जा दिखा। आयोजन एवं उपस्थिति से लेकर मंच संचालन तक भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं की सक्रियता इसे खास बना रही थी। यहां तक कि इस कार्यक्रम के लिए बने बैनर पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा के विधान पार्षद डॉ तरूण कुमार ही नहीं, बल्कि हाल ही में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने नीलम सहनी और शशिधर झा तक सभी भाजपा नेताओं की तस्वीर दिखी मगर लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की तस्वीर की छोडिए लोजपा रामविलास पार्टी का नामो निशान तक नहीं था। अब जब कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो ही बैनर पर नहीं है तो
जिलाध्यक्ष की क्या हैसियत होगी, यह तो सहज कल्पनीय है। इतना ही नहीं कार्यक्रम में भी जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, हीरा सिंह सहित कुछेक कार्यकर्ता ही मौजूद थे, वह भी सिर्फ औपचारिकता भर के लिए। सुत्रों की माने तो चुनाव के दौरान साये की तरह सांसद के साथ रहने वाले जिलाध्यक्ष श्री सिंह भी जीत हासिल होने के बाद से ही पदाधिकारियों सहित हाशिये पर ढकेल दिये गये हैं। यह सब देखने-सुनने के बाद खुसुर-पुसुर तो होनी ही थी। लोग दबी जुबान से कहते सुने गये शाम्भवी सिर्फ कहने भर के लिए लोजपा (रा) की नेत्री हैं, असल में सांसद तो भाजपा की ही हैं। या यूं कहें कि जीतने के साथ ही सांसद को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाईजैक कर लिया।लोजपा (रा) सांसद के बैनर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी का नाम गायब
समस्तीपुर। जिसने टिकट दिया उसी का फोटो बैनर पर से गायब, यहां तक की पार्टी के नाम का भी जिक्र नहीं! चौंकने की जरूरत नहीं है, यही राजनीति है। बीते सोमवार को लोजपा रामविलास के टिकट पर सबसे युवा सांसद की हैसियत से संसद पहुंची शाम्भवी के सम्मान में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कहने को तो यह कार्यक्रम जनता की ओर से था मगर पूरे आयोजन पर भाजपा का कब्जा दिखा। आयोजन एवं उपस्थिति से लेकर मंच संचालन तक भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं की सक्रियता इसे खास बना रही थी। यहां तक कि इस कार्यक्रम के लिए बने बैनर पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा के विधान पार्षद डॉ तरूण कुमार ही नहीं, बल्कि हाल ही में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने नीलम सहनी और शशिधर झा तक सभी भाजपा नेताओं की तस्वीर दिखी मगर लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की तस्वीर की छोडिए लोजपा रामविलास पार्टी का नामो निशान तक नहीं था। अब जब कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो ही बैनर पर नहीं है तो
जिलाध्यक्ष की क्या हैसियत होगी, यह तो सहज कल्पनीय है। इतना ही नहीं कार्यक्रम में भी जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, हीरा सिंह सहित कुछेक कार्यकर्ता ही मौजूद थे, वह भी सिर्फ औपचारिकता भर के लिए। सुत्रों की माने तो चुनाव के दौरान साये की तरह सांसद के साथ रहने वाले जिलाध्यक्ष श्री सिंह भी जीत हासिल होने के बाद से ही पदाधिकारियों सहित हाशिये पर ढकेल दिये गये हैं। यह सब देखने-सुनने के बाद खुसुर-पुसुर तो होनी ही थी। लोग दबी जुबान से कहते सुने गये शाम्भवी सिर्फ कहने भर के लिए लोजपा (रा) की नेत्री हैं, असल में सांसद तो भाजपा की ही हैं। या यूं कहें कि जीतने के साथ ही सांसद को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाईजैक कर लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!